कालापानी विवाद
1816 की संधि के अनुसार भारत और नेपाल के मध्य सीमा का विभाजन किया गया था इस समझौते में काली नदी के पश्चिम का हिस्सा भारत की सीमा में था और पूर्व का हिस्सा नेपाली सीमा में था तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने नक्शे पर कोई स्पष्ट विभाजन नहीं किया था और अलग-अलग नक्शे पर काली नदी अलग-अलग दर्शाई गई यही कारण नेपाल और भारतीय क्षेत्र में परस्पर विरोधी दावे करते हैं नेपाल का दावा है कि लिंपियूधारा से उद्गमित होने वाली काली नदी के आधार पर है और इस आधार पर काला पानी और लिपुलेख दर्रा का संपूर्ण क्षेत्र नेपाल के दावे वाले क्षेत्र में शामिल होता है। भारत का दावा काला पानी से उद्मित काली नदी की धारा से है और इसी आधार पर कालापानी लिपुलेख दर्रा और समस्त भारतीय क्षेत्र हो जाता है अपने पक्ष में भारत ब्रिटिश कालीन राजस्व आंकड़े को प्रस्तुत करता है जो यह सिद्ध करता है कि ब्रिटिश काल में इस क्षेत्र से राजस्व वसूली ब्रिटिश सरकार द्वारा की जाती थी। भारत के लिए क्षेत्र रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्षेत्र चीन की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाती है और 1962 की युद्ध के पश्चात से भारत से सशस्त्र सैन्यबल उपस्थित हैं। साथ ही चीन के साथ व्यापारिक मार्ग और मानसरोवर यात्रा के लिए भी क्षेत्र में उपलब्ध कराता है।
Comments
Post a Comment